रसूले इस्लाम की संतान हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर इराक के शहर काज़मैन में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं. अबना समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी गृह मंत्रालय ने कहा है कि पच्चीस रजब हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर काज़मैन शहर और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैंतीस हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं जबकि इस सम्बंध में बारह सैन्य विमानों को भी इस्तेमाल किया जाएगा. और खुफिया एजेंसी की साठ टीमें पर्यटकों के बीच मौजूद रहेंगी जिन्ह पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले काज़मैन में इमाम मूसा काज़म और हज़रत इमाम मुहम्मद तक़ी के पवित्र रौज़ों के पास हुए विस्फ़ोटों में एक ईरानी नागरिक सहित कम से कम सात नागरिक शहीद हो गए थे. इस हमले में छब्बीस लोग घायल हुए थे. इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर तीर्थयात्री बड़ूी संख्या में पूरी दुनिया से काजमैन में जमा हो रहे हैं।..........166
11 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321801
इराक़ी गृह मंत्रालय ने कहा है कि पच्चीस रजब हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर काज़मैन शहर और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है........